राजस्व संग्रह अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर!राजस्व संग्रह का कार्य हुआ ठप

पिंडरा- राजस्व संग्रह अमीन संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम मांगो के बाबत न उठाएं जाने से नाराज होकर पिंडरा तहसील के अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।जिसके चलते राजस्व संग्रह का काम ठप हो गया। अमीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
सुबह 10 बजे ही तहसील परिसर स्थित अपने कार्यालय में अमीन एकत्र हुए और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए और इस दौरान धरना प्रदर्शन किया। जिसमें ग्रेड पे, प्रोन्नति, मोटरसाइकिल भत्ता, पदनाम बदलने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील अध्यक्ष रामपूजन सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के ऊपर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। विदित हो कि इसके पूर्व में कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन किया था लेकिन सरकार नही मानी। इस से क्षुब्ध होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।इस दौरान अरुण श्रीवास्तव, रुद्रेश पांडेय, कांता प्रसाद,महेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह,विनोद सिंह,अरविंद दुबे,रामलखन,ओमप्रकाश, छविराज, लल्लू राम,देवेंद्र यादव समेत अनेक अमीन रहे।

रिपोर्ट-:संजय गुप्ता फुलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।