राजस्थान चुनाव : भाजपा 6 जिलों में तो कांग्रेस 3 जिलो में नही खोल पाई खाता

राजस्थान-जयपुर- राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी सीमांत जैसलमेर सहित छह जिलों में कोई जीत दर्ज नहीं करा पाई। चुनाव परिणाम के अनुसार जैसलमेर जिले की दोनों सीटें जैसलमेर एवं पोकरण से कांग्रेस ने चुनाव जीता है।

इसी तरह दौसा जिले की पांच सीटों में बांदीकुई, दौसा, लालसोट एवं सिकराय चार सीटों पर कांग्रेस एवं महुवा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव में जीत दर्ज की।
सवाईमाधोपुर जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में भी इस बार भाजपा का खाता भी नहीं खुला और जिले की बामनवास, खंडार एवं सवाईमाधोपुर में कांग्रेस जबकि गंगापुर में निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता हैं।
भरतपुर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा के किसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की और जिले में बयाना, डीग-कुम्हेर, कामां एवं वैर में कांग्रेस एवं जिले की नदबई एवं नगर सीट पर बहुजन समाज पार्टी तथा भरतपुर सीट पर कांग्रेस के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने जीती हैं।
सीकर जिले में भी भाजपा खाता नहीं खोल पाई और जिले की आठ सीटों में दांतारामगढ, धोद, फतेहपुर, लक्षमणगढ, नीमकाथाना, सीकर एवं श्रीमाधोपुर सात सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बाजी मारी जबकि खंडेला में निर्दलीय ने चुनाव जीता। इसके अलावा करौली जिले की चार सीटों में हिंडौन, सपोटरा एवं टोडाभीम में कांग्रेस जबकि करौली में बसपा के उम्मीदवार ने चुनाव जीता हैं।
इसी तरह कांग्रेस की बात करे तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रही कांग्रेस इस बार झालावाड़, पाली और सिरोही जिलों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

कांग्रेस निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ जिले की झालरापाटन, डग, खानपुर एवं मनोहरथाना चारों विधानसभा क्षेत्र में इस बार कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई। इन चारों सीटों पर राजे सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं।
पाली जिले की छह सीटों पर भी कांग्रेस को जीत हासिल नहीं हुई और जिले की बाली, जैतारण, पाली, सोजत एवं सुमेरपुर में भाजपा तथा मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय ने बाजी मारी हैं।
इसी तरह सिरोही जिले की तीन सीटों में पिंडवाड़ा-आबू एवं रेवदर विधानसभा सीट पर भाजपा तथा सिरोही में कांग्रेस के बागी एवं निर्दलीय उम्मीदवार संयम लोढा ने चुनाव जीता हैं।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।