रमजान की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़, लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। रमजान का पाक महीना शनिवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में शुक्रवार को लॉकडाउन के बावजूद बाजार में खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माहे रमजान को लेकर मुस्लिम आबादी वाले बाजारों में खासी चहल-पहल रही सहरी व इफ्तार को लेकर लोगों ने सेवई, खजूर, दूध फल, मेवा आदि की जमकर खरीददारी की। दरअसल यह सब्र का महीना है। इस पाक महीने को 10 – 10 दिन में बांटा गया है। पहले 10 दिन रहमत के और दूसरे 10 दिन असरा मगफिरत का होता है। तीसरे दस दिन दोजख से खलासी का। इसलिए खुशनसीब है वो लोग जो लोग यह मुबारक महीना पाएंगे और एहतराम पूर्वक रोजे व नमाज अदा करेंगे। रमजान को लेकर बाजारों में चहल-पहल शुक्रवार की सुबह से ही बढ़ गई थी। लोग रोज सुबह सहरी और शाम को इफ्तार के लिए बाजारों से खाने के सामान खरीदते नजर आए। शुक्रवार लॉक डाउन के बावजूद पुराना शहर, सैलानी, हजियापुर, किला बाजार और कस्वे कपड़ा बाजार मंडी आदि बाजार में खासी भीड़ रही। खरीदारी के चक्कर में कई जगह लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करना ही भूल गए। बताते चलें कि इस बार गर्मी अधिक होने के कारण रोजा रखने में लोगों को थोड़ी परेशानी होगी और दिन भी बड़ा होगा। इस कारण इस बार लोगों को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। हालांकि रोजा रखने को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सभी इस पाक महीना को यूंही गवाना नहीं चाह रहे हैं।लोग अधिक से अधिक दान धर्म कर पुण्य कमाना चाहते है। लोग इस महीने में पांचों वक्त की नमाज, रोजा, तराबीह पाबंदी के साथ पढ़ते हैं और अल्लाह से सब्रो के लिए दुआ मांगते हैं।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।