योगेन्द्र गंगवार बने भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

बरेली। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का लखनऊ मे कार्यकर्त्ता सम्मलेन मे भाजपा को मिली प्रचण्ड बहुमत की जीत के उपलक्ष मे सम्मलेन का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक रहे। राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने नाथ नगरी बरेली के प्रदेश संगठन महामंत्री योगेन्द्र गंगवार को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ.राम मनोहर पाठक, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह परिहार, अंकुर सिंह जी, मनीष मिश्र, जगदीश सिंह पाटनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री योगेन्द्र गंगवार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वे सदैव श्रमिकों, कामगारों, कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे। वे अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश मे संगठन को बहुत मजबूत करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *