यूपी मित्र एप बनाकर कांग्रेस ने की 20 हजार लोगों की सहायता

बरेली। कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस पूरे देश में लोगों की मदद कर रही है। यूपी में श्रमिकों को भेजने के लिए बस देने के मुद्दे पर ओछी राजनीति के बाद भी कांग्रेसी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस ने यूपी मित्र एप भी बनाया है। इस एप पर काल करके लोग अपनी परेशानी बता सकते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी तक एप पर आई 20 हजार से ज्यादा काल का समाधान कर चुके हैं। इन लोगों के पास राहत सामग्री और दवाएं आदि पहुंचाई जा चुकी हैं। बड़ी संख्या में लोगों को उनके घर भी पहुंचाया गया है। एप की जिम्मेदारी संभाल रहे बरेली के मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में 1000 से अधिक वालिंटियर तैयार किए गए है। यह लोग देश भर से आ रही काल को अटेंड कर सहायता मुहैया करा रहे है। अभी भी यह सिलसिला लगातार जारी है। देश और समाज के प्रति कांग्रेस पार्टी अपने कर्तव्य से न तो पहले पीछे हटी है और न ही अब पीछे हटेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।