Breaking News

युवा संघर्ष मोर्चा ने की महत्वपूर्ण बैठक: साहिबगंज ब्लॉक को भ्रष्टाचार मुक्त कराने का लिया संकल्प

चंदौली- खबर चन्दौली जनपद से जहा आज युवा संघर्ष मोर्चा चन्दौली के तत्वाधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक इकाई का गठन किया गया जिसमें युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट ने कहा कि शहाबगंज ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी के तौर पर विकास सिंह जैसे लोग जहां जहां इनकी तैनाती रही वहां वहां पर भ्रष्टाचार चरम सीमा को लांग गया है जिसका जीता जागता उदाहरण शहाबगंज विकासखंड में ग्राम पंचायत अधिकारी के तौर विकास सिंह जैसे लोग मौजूद हैं जहां ऐसे कर्मचारियों का पिछले 10 वर्षों से ट्रांसफर नहीं किया गया वहीं ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के द्वारा शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय में भ्रष्टाचार की जड़ों को मजबूत करने का काम किया है विकास सिंह जैसे लोगों ने घोर भ्रष्टाचार करके आय से अधिक संपत्ति एकत्रित कर लिया है जिसका संघर्ष युवा मोर्चा चन्दौली के द्वारा विरोध किया जाता है और हम लोगों के द्वारा विकास सिंह जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों से संबंधित आय से अधिक संपत्ति की जांच की भी जिला अधिकारी से मांग किया जाता है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए इनकी संपत्ति की जांच कराई जाए ताकि आगे से जिले में तैनात कोई भी कर्मचारी भ्रष्टाचार न कर पाए इस मौके पर युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट सुभाष त्रिपाठी रूद्र नारायण पांडेय के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *