युवक ने वीडियो बनाया, फिर फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव पहाड़गंज मे 26 वर्षीय सनी कुमार उर्फ राहुल ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी से विवाद के बाद यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सनी कुमार अपनी पत्नी काजल और तीन बच्चों के साथ हल्द्वानी में रहते थे। वे पिंडदान से संबंधित कार्य करते थे। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद काजल दो दिन पहले अपने मायके पहाड़गंज आ गई थी। रविवार शाम सनी कुमार भी बरेली पहुंचा। परिजनों के अनुसार, फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद सनी कुमार ने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने फंदे पर लटकने की बात कही। इसके बाद आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। वहां सनी कुमार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *