बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे मोबाइल की छीनाझपटी की वारदातें लगातार सामने आ रही है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो दिनदहाड़े ही अब घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कस्बे के शाही रोड का है। शुक्रवार को एक युवक हाथ मे मोबाइल फोन लेकर घर रहा था। इसी बीच बाइक सबार चोरों ने इसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अंसारी निवासी राजेश अपने घर से लोधीनगर चौराहा की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते मे पीछे से आती लाल पल्सर मोटर साइकिल पर दो लोग सवार थे। वह युबक के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गये। युवक ने पीछा किया लेकिन वह फरार हो गया। युवक ने मोबाइल फोन छीनने की पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। कस्बे मे इस तरह का यह कोई पहला मामला नही है। इससे पूर्व भी कई लोगों से मोबाइल छीनने के मामले सामने आ चुके है।।
बरेली से कपिल यादव
