मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज मे छात्राओं को किया गया जागरूक

बरेली। शुक्रवार को द्रौपदी कन्या इण्टर कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम मिशन शक्ति मे छात्राओं को जागरूक कर शपथ दिलाई गई। ग्रीष्म अवकाश के उपरान्त विद्यालय खुलने पर प्रार्थना सभा के बाद प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं उनके उपचार हेतु जानकारी प्रदान करते हुए शपथ ग्रहण कराई गई। विद्यालय घर एवं पास पड़ोस की साफ-सफाई रखेंगे। मच्छरदानी का प्रयोग करेंगे। अपने आसपास कही भी पानी एकत्रित नही होने देंगे। टिफिन बोतल आदि को साझा नही करेंगे। मिशन शक्ति फेस 4 मे बच्चों माता-पिता अभिभावकों आदि को भी अपनी जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर तथा 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *