युवक की हुई हत्या के विरोध में कराया बाज़ार बंद

ग़ाज़ीपुर। शादियाबाद। सिधार खुर्द गांव में युवक अर्जुन यादव की हत्या से गुस्साए युवकों ने शनिवार की सुबह शादियाबाद बाजार बंद करा दिया और थाना मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। बाद में एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में एक को हिरासत में लिया गया है जबकि शेष दो की तलाश जारी है। उसके बाद युवक पांच दिन की मोहलत देते हुए सीधे अर्जुन के गांव सिधार खुर्द पहुंचे। वहां खुद के पैसे से ईँटें मंगवा कर अर्जुन के घर तक विवादित रास्ते पर खड़ंजा बिछा दिए। रास्ते में एक पेड़ को भी काट दिए। उस दौरान गांव में किसी गैर को भी घुसने नहीं दे रहे थे। यह युवक अर्जुन के साथी बताए जा रहे हैं। फोर्स में भर्ती के लिए अर्जुन के साथ दौड़ सहित शारीरिक तैयारी करते रहे हैं। मालूम हो कि रास्ता के विवाद को लेकर अर्जुन की उसके सगे चचेरे भाई संजय यादव ने शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फावड़े के प्रहार से हत्या कर दी थी। इस मामले में अर्जुन के पिता लालजी यादव ने अपने बड़े भाई महेंद्र के अलावा दो संजय सहित दो भतीजों को नामजद किया है। पुलिस महेंद्र को हिरासत में ली है।
– प्रदीप दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।