मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 981.62 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

बरेली- प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज बरेली में 461.87 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 519.75 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 981.62 करोड़ की सेतु, आवास, विद्यालय, चिकित्सालय, एसटीपी आदि से सम्बन्धित 111 विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं का मुख्यमंत्री जी ने लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री जी ने आज बरेली में नैनीताल रोड़ स्थित एक परिसर में किसान सम्मेलन में इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की परियोजनाएं व्यापक परिवर्तन करने वाली है एवं स्थानीय प्रगति की प्रतीक भी, इसके लिए बरेली वासियों को उन्होंने बधाई भी दी। इस अवसर पर उन्होंने ये भी कहा कि बरेली का एयरपोर्ट जल्दी ही शुरू कर दिया जायेगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘‘बरेली-विकास की ओर अग्रसर‘‘ पत्रिका विमोचन भी किया। बरेली जनपद में आपरेशन कायाकल्प एवं मिशन मुस्कान आदि के अन्तर्गत किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित एक फिल्म भी माननीय मुख्यमंत्री जी अन्य अतिथियों के समक्ष प्रदर्शित की गयी।
इस अवसर पर किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चला कर उनको लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि कृषक भाई हमारे अन्नदाता हैं, उनके हितों के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार सतत् कार्य कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्तमान सरकार ने अपने पहले कार्य रूप में उत्तर प्रदेश के 86 लाख किसानों का लगभग 38 हजार करोड़ रूपये का ऋण माफ किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप कृषक भाईयों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कृषक भाईयों को उनकी कृषि उपज का सही दाम मिले, इसके लिए क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं जिससे किसानों को पूरी धनराशि मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषक भाईयों को उनकी उपज के उचित दाम मिले इसके लिए प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया की आवश्यकता है और नये कृषि कानूनों में इस व्यवस्था का प्रावधान शमिल है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत कृषक भाईयों को 6 हजार रूपये सालाना प्रदान किये जा रहे है। इस योजना के अन्तर्गत अब तक 22 हजार करोड़ रूपये उनके खातों में भेजे जा चुके है, और अब दूसरी किस्त भी शीघ्र भेज दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के हितों में अनेकों कार्य किए जा रहे है। भारत की अर्थव्यवस्था में नया संचार आ रहा है। भारत आशा भरी निगाहों से देखा जाने लगा है। लेकिन जलन रखने वाले विपक्षी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लग रही है वे लगातार झूठ का प्रचार कर अव्यवस्था का महौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिल वे सफल नहीं हो सकते क्योंकि सत्य की ही विजय होती है। विपक्षी लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं, ये वही लोग है जिन्हें किसानों की खुशहाली अच्छी नहीं लगती। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन कोई नहीं ले सकता, न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व की भांति रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का जितना भुगतान उनकी सरकार में किया गया है, उतना भुगतान इससे पूर्व कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में जितनी चीनी की अवश्कता है वे यही पैदा की जा रही है, इससे सम्बन्धित उद्योग लगाने के लिए विभिन्न प्रकार छूट दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार गांव, गरीब, नौजावान, शहर, महिलाओं आदि के विकास के लिए प्राथमिकता पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया को जन जन तक पहुंचाया जायेगा।
इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है जिसका लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है। प्रदेश के माननीय वित्त, संसदीय कार्य, एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, मा. राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख, मा. मंत्री राज्य नगर विकास श्री महेश गुप्ता, बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम, बरेली मंडल के अंतर्गत समस्त सांसद गण एवं विधायक गण सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।