मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मई को करेंगे भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में जनसभा

आजमगढ़- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन पांच मई को हो रहा है। वह लोकसभा क्षेत्र लालगंज के विधानसभा अतरौलिया के पटेल स्कूल विद्यालय अतरौलिया के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मछली शहर जौनपुर से अपराह्न 1.30 बजे प्रस्थान कर लगभग दो बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दो बजे से तीन बजे तक प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद हेलीकाप्टर से पीपीगंज गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होते ही शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रशासन व पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।