मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ के विकास कार्यों का रुड़की में किया लोकार्पण

रुड़की/हरिद्वार- रूड़की पहुंचे मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ रुपए के 110 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पूर्व इट साईकिल रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। और पर्यटन स्थल बनाये जाने के उद्देश्य से सोलानी पार्क के समीप गंग नहर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना का लाभार्थियों को कार्डों का वित्तरण किया।

जानकारी के अनुसार रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित अटल आयुष्मान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शारदा, शिव चरण, कमलेश, रश्मि बंसल, किरण आहूजा, अशोक त्यागी आदि को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गोल्डन कार्ड वितरित किये। उन्होंने कहा अटल आयुष्मान योजना से पूरे प्रदेश के 23 लाख परिवारों को जोड़ना है। सभी लोगों को फरवरी माह के अंत तक योजना से जोड़ना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कई बार बीमारी और दुर्घटना के बाद लोग ईलाज करवाने में आर्थिक रूप से असमर्थ होते है और पैसो की कमी से लोगों की जान जाती थी लेकिन अब इस योजना से पैसो की कमी से किसी की जान नही जाएगी। प्रयास है कि एक लाख कार्ड प्रतिदिन बने। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध करावाया जाएगा। महिला समूहों को पांच लाख का ऋण इस योजना के तहत मिलेगा।26 जनवरी से निशुल्क एयर एम्बुलेंस सर्विस राज्य में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चे और वुजर्गों को सूचीबद्ध अस्पतालों में ओपीडी निशुल्क करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। सीमा पर शहीद होने वाले हमारे सैनिक और अर्धसैनिक के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। गन्ना किसानों का भुगतान हो इसके लिए शुगर मिलों को शॉफ्ट लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों से सरचार्ज वसूल नही होगा उसे माफ करने की योजना है।रेलवे देबवन्द लाईन के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई उसका बकाया 300 करोड़ रुपया प्रदेश सरकार देगी।
उन्होंने कहा रुड़की नगर निगम के सभागार का जीर्णोद्धार निगम के बजट से होगा, राजकीय इंटर कॉलेज, सोलानी पार्कों का सन्दर्यकर्ण, गणेशपुर और नगर निगम पुल के दोनों किनारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बस स्टैंड जीर्णोद्धार कार्य भी करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। आयुष्मान कार्ड योजना के सचिव ने बताया मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाये जाने के लिए लेबर रूम का उद्घाटन किया गया। प्रदेश में छह लाख चालीस हजार जिसमें हरिद्वार में 1 लाख 40 हजार आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमन त्यागी और नवीन गुलाटी ने किया। कार्यक्रम में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन झबरेड़ा, विधायक देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, अश्वनी कौशिक,सुशील त्यागी, सुनील सहानी, नवीन जैन, संजय अरोड़ा, प्रमोद गोयल, श्याम वीर सैनी,चौधरी धीर सिंह, विनोद आर्य, पूर्व विधायक चन्द्रशेखर, सागर गोयल, डॉक्टर सतीश कौशिक, महेंद्र काला, सतीश रोहिल्ला, रवि राणा, पवन तोमर शोभा राम प्रजापति बीजेपी आदेश सैनी सुशील चौहान कल्पना सैनी,प्रदीप चौधरी, गौरव गोयल, राजपाल सिंह,अभिषेक चंद्रा, प्रधुमन सिंह पोसवाल, पंकज सतीजा,पप्पू कश्यप, अरविंद कश्यप,गौरव त्यागी, सरदार सुरजीत सिंह चँधोक, सतीश यादव, गौरव कौशिक, गौरव त्यागी, सत्येंद्र राणा, तनुज राठी, ललित मोहन अग्रवाल, सतीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

रुड़की विधायक ने कहा आयुष्मान योजना ऐतिहासिक योजना है और इसका लोगो को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की सरकार ने लोगों के दुख दर्द को समझा और यह योजना लेकर आये। उन्होंने कहा अब तक 700 करोड़ रुपए से सरकार लोगों का इलाज करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह नगर की जनता को सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने नगर निगम रुड़की के सभागार को रंगमंच के रूप में जीर्णोद्धार की मांग की। राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार और लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाये जाने की मांग, रुड़की गंग नहर के दोनों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य, पर्यटन स्थल बनाये जाने की मांग, सीवील लाइंस को नुजूल मुक्क्त करने की मांग, सोलानी पुल तक सौंदर्यीकरण का कार्य, रुड़की के क्रिकेटर ऋषभ पंत को सम्मानित किए जाने की मांग की। रुड़की बस स्टैंड का आईएसबीटी के तर्ज पर जीर्णोद्धार आदि मांग को विधायक ने मुख्यमंत्री के नाम पर रखा जाने की माँग की। जिन्हें मुख्यमंत्री ने पूरा किया।

– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।