मुखिया ने बांटा छठव्रतियों को साड़ी: पांच सौ छठव्रतियों के बीच बांटी गयी साड़ी

बिहार/मझौलिया- प्रखण्ड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के मुखिया मीरा देवी ने अपने आवास लगभग पांच सौ छठव्रतियों के बीच साड़ी की वितरण की।यह वितरण महापर्व छठ के प्रथम दिन नहाये खाये के दिन वितरण किया गया।इस मौके पर मुखिया पति मन्नू दास, उप मुखिया राजदेव ठाकुर सहित छठव्रतियों में लालसा देवी, लालमती देवी, पसपति देवी,सोनमती देवी, गायत्री देवी, शरधा देवी, बसन्ती देवी, शिवकली देवी, पानमती देवी आदि शामिल रहे।इस साड़ी वितरण से पूरे पंचायत में छठव्रतियों के बीच हर्ष वयाप्त है।कई छठव्रतियों ने भुअन भाष्कर सूर्य से मुखिया के दृघायु होने व जशस्वी होने की प्रार्थना किया और मुखिया को जुग जुग जीने का आशीर्वाद दिया।पूरे पंचायत में मुखिया के द्वारा किया गया कार्य को बुद्धजीवीयों सही करार दिया है।

– राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।