बरेली। टिकट दलाली के आरोपी मुंबई के रविंद्र साहू के बयान दर्ज कर लिये गये हैं। गुरुवार की रात तक रविंद्र मुंबई से बरेली जंक्शन आरपीएफ पहुंचा। पूछताछ मे उसने टिकट दलाली मे रेलवे कर्मियों के नाम भी बताये है। पुलिस ने रविंद्र का नाम मुकदमे में शामिल कर लिया है। बरेली जंक्शन आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया कि चार जुलाई को टिकट दलाली को लेकर एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीतांबरपुर स्टेशन पर टिकट पर्यवेक्षक का पकड़ा गया। मामले की जांच में मुंबई के दलाल रविन्द्र कुमार साहू का भी नाम सामने आया। मोबाइल में व्हाट्सएप नंबर पर कई टिकट भेजने की पुष्टि हुई। कुछ लेनदेन का भी रिकार्ड मोबाइल से मिला। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला रविंद्र साहू के माध्यम से टिकट दलाली की खेल चलता था। वर्तमान मे रविंद्र मुंबई मे रहता है। 20 अगस्त को दलाल रविन्द्र को जंक्शन आरपीएफ थाने नोटिस देकर बुलाया गया। उसके बयान दर्ज कर विवेचना में नाम खोला गया।रविंद्र ने बताया, वह शैलेंद्र के साथ मिलकर टिकट की दलाली करता था। चार जुलाई की रात करीब 12:24 बजे रविन्द्र ने व्हाट्सएप नंबर से शैलेन्द्र के मोबाइल पर दो संदेश भेजकर अगले दिन की यात्रा के लिए तत्काल टिकट जारी कराने को कहा था। दोनों टिकटों की कीमत 16,340 रुपये बताई गई। शैलेंद्र द्वारा टिकट बनाकर रविंद्र के मोबाइल पर भेजते थे। रविंद्र कहीं से प्रिंट निकलवाकर संबंधित रेल यात्री को दे देता था। रविंद्र को अब मुकदमें में शामिल कर लिया गया है। रविंद्र को जमानत करानी पड़ेगी।।
बरेली से कपिल यादव
