मीरजापुर के लाल ने दक्षिण अफ्रीका में लहराया परचम

मीरजापुर – जिले के कछवॉ क्षेत्र के रोहित बिंद ने दक्षिणी अफ्रीका में लहराया परचम। ब्रिक्स देशों के वालीबाल प्रतियोगिता में चयनित होकर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कैप्टन के रूप में खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए मिर्जापुर के तुलापुर गांव निवासी रोहित बिंद ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय झंडा लहराया। वहां से वापस बुधवार को लौटने पर कछवां क्षेत्र में खेल प्रेमियों समेत तमाम लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
कछवां क्षेत्र में प्रवेश करते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। यहां क्रिश्चियन अस्पताल तिराहे से खुली जिप्सी में सवार रोहित बिंद के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लिए भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। कछवां से उनके घर तक लोगों की भीड़ लगी रही। रोहित के पिता रामआसरे बिंद को भी बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके पहले अंडरव‌र्ल्ड-20 वालीबाल खेल में भी रोहित प्रतिभाग कर चुके हैं। बेहतर प्रदर्शन पर भारतीय टीम की तरफ से उन्होंने ब्रिक्स देशों की प्रतियोगिता जीत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। रोहित बिंद इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर कछवां सीमा क्षेत्र से ही थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे।
-मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।