मीरगंज के रेलवे क्रॉसिंग पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के एक युवक की कई दिनों से तालाश कर रहे परिवारवाले को उसका शव रेलवे क्रॉसिंग पास पेड़ पर लटका मिला। पुलिस वालों की निगरानी में शव को नीचे उतार कर परिजनों को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि थाना मीरगंज क्षेत्र के मोहल्ला खानपुरा निवासी लियाकत हुसैन पुत्र सूरज ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। गत शनिवार की सुबह से यह लापता थे। रविवार को रेलवे क्रॉसिंग के बराबर मे इनका शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार इनके गले मे प्लास्टिक की रस्सी पड़ी हुई थी। दिमागी हालात सही नही थी। इसका इलाज चल रहा था। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया लेकिन परिवारवालों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। जिसके बाद युवक का शव उन्हें सौंप दिया गया। परिवारजनों ने बताया कि मृतक के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। वह मिलनसार व्यक्ति था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।