मिशन 2019 में जुटे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, किसानों को किया संबोधित

चन्दौली- चन्दौली मझवार गांव में किसान कुंभ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें स्थानीय सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभा में किसानों को संबोधित करते हुए डॉ महेंद्रनाथ पांडे ने भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों को गुणगान किया। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर भी निशाना साधा।
प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है जो हमेशा किसानों के हित में कार्य करती है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों की आय में बढ़ोत्तरी और लागत से डेढ़ गुना लाभ कमाने की लिए 22 प्रकार के अन्न पर समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाने का कार्य किया है। इस तरह और भी कार्य किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहा है। हमारी सरकार ने जो कहा था उसे पूरा किया है।
सरकार बनने के बाद प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ किया और हमारी केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जुटी है । वहीं राहुल गांधी के कर्जमाफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर मध्य प्रदेश के किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है और कमलनाथ ने कॉपरेटिव के केवल 80 किसानों का कर्ज माफ किया है इससे बड़ा झूठा कोई नहीं हो सकता है।

रिपोर्ट रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।