मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को बेसिक स्कूल मॉडल प्राथमिक विद्यालय चिटौली, उनासी और सिरसा जागीर मे बीईओ बबिता सिंह के निर्देशन मे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व संरक्षण हेतु अधिकारो के प्रति जागरूक किया गया। सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना की संगीतमय प्रस्तुति व सहायक अध्यापिका रचना सक्सेना ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी रमेश चंद्र पपनै, संगीता सिंह ने बालिका सुरक्षा, अच्छा – बुरा स्पर्श, बाल विवाह, घरेलू हिसा, आत्म सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा नोडल प्रभारी नम्रता वर्मा ने पुलिस की सुरक्षा संबंधी सेवाएं जैसे डायल 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने नारी है सशक्त व रसोई घर की शान, कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम नारी है, से संबंधित विषयों पर कविता सुनाने के साथ ही नृत्य किया। बच्चों की प्रस्तुति के उपरांत पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड यशोदा नंदन गंगवार, डॉ ज्योति, कृष्णा रानी ने शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि नारी का सम्मान होगा, तो उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति स्वत: ही हो जाएगी। अंत में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला महामंत्री कपिल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निताशा सक्सेना, मोनिका मिश्रा, सुनीता वर्मा, संदीप कुमार गुप्ता, मोहिनी कृष्णा सक्सेना, कुमारी सुनंदा, लोकेश शंखधार, मीनाक्षी शर्मा, उत्पल वरना, कपिल यादव, दिनेश चंद्र सक्सेना, संगीता सिंह सहित गांव की महिलाएं, छात्राएं उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।