मिर्जापुर लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र श्यामलाल बिंद

मिर्जापुर- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लोकसभा सीट पर आज गठबंधन प्रत्याशि घोषित कर राजेन्द्र श्यामलाल बिंद के ऊपर खेला बड़ा दाव जिसके चलते अन्य राजनीतिक दलों की धड़कन तेज हो गयी है।राजेन्द्र श्यामलाल बिंद रहने वाले मूल रूप से
मूल निवासी ग्राम जगतपुर पोस्ट वसलापुर जिला भदोही उत्तर प्रदेश के रहने वाले है बिंद समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है।यह एक इंजीनियर है और यह बड़े उधोगपति भी है मुम्बई में इनकी तीन फैक्टरी है और उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी इनकी एक फैक्टरी है।इनके टिकट का घोषणा होते ही अन्य राजनीतिक दलों में हलचल मच गया है अब देखना है भारतीय जनता पार्टी किस प्रत्याशी को मैदान में उतरती है इनको कड़ी टक्कर देने के लिए और दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर कांग्रेस भी कम नही है सूत्र बता रहे है कि कांग्रेस से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है जो बराबर की टक्कर दे सकते है।

मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।