फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। प्राथमिक स्कूलों मे तैनात शिक्षामित्रों का मानदेय खातों मे न पहुंचने से त्योहार फीका पड़ गया है। जिससे शिक्षामित्र मायूस है। जनपद बरेली मे शिक्षामित्रों को फरवरी माह का मानदेय अभी तक नही मिल सका है। जिस कारण शिक्षामित्र परिवारों की होली फीकी रहेगी। शिक्षामित्रों का कहना है कि होली से पहले मानदेय मिल जाता तो होली उल्लास से मनाई जाती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को शिक्षामित्रों का मानदेय बजट वित्त लेखाधिकारी सर्व अभियान कार्यालय लखनऊ से हर जनपद को भेजना चाहिए जिससे मानदेय की बाट जोह रहे शिक्षामित्रों की उम्मीद टिकी हुई है। अगर मानदेय भुगतान नही हुआ तो जनपद बरेली के करीब 2500 शिक्षामित्रों के सामने होली मनाने का संकट पैदा हो जायेगा। मानदेय भुगतान न होने की वजह से शिक्षामित्रों के सामने वित्तीय संकट उभर चुका है। महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने कहा कि जनपद के शिक्षामित्र मानदेय की बाट जोह रहे हैं। हर त्यौहार से पहले मानदेय दिलाना सरकार की नीतियों में शामिल होता है किंतु इस बार शिक्षामित्रों की होली से पहले मानदेय मिलने की उम्मीद नजर नही है। शिक्षामित्रों को एक माह का मानदेय नही दिया गया है। शिक्षामित्र अनिल गंगवार, अचल सक्सेना, अरविंद गंगवार, सत्यम गंगवार, धर्मेंद्र पटेल, भगवान सिंह यादव, हेत सिंह यादव, विवेक गोस्वामी, आसिम हुसैन, हरीश, सज्जाद अंसारी का कहना है कि महीने भर से मानदेय न मिलने से आर्थिक स्थिति खराब है। इसके साथ ही अब त्योहार होने से परेशानी आ रही है।।
बरेली से कपिल यादव
