बेसिक स्कूलो मे खूब उड़ा गुलाल, बाजार भी हुआ गुलजार

फतेहगंज पश्चिमी बरेली। होली के पर्व को देखते हुए एक ओर बाजार गुलजार है। वही स्कूल-कालेजों में भी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। बाजारों में रंग गुलाल व पिचकारियों की खरीददारी में भी तेजी आ गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के विशेष रूप से मुस्लिम इलाकों मे बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई एवं एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी। जहां हिंदू मुस्लिम विवाद मे जरा जरा सी बातों मे जनमानस फस जाता है। वहां इन अबोध बच्चों से इन लोगों को सीख लेनी चाहिए। इनके लिए सर्वधर्म सर्वोपरि है। जिले के पैसे की स्कूलों में धूमधाम से रंग गुलाल उड़ा और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर मे सैकड़ों बच्चों ने इसको साबित कर दिखाया और 70 प्रतिशत आबादी वाले गांव मे इन बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई और एक दूसरे को बधाई दी गई। प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार ने बताया संविलियन विद्यालय जोगीठेर में सभी त्योहार होली दिवाली ईद बहुत ही धूमधाम से मनाया जाते है और किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक भावनाएं से बच्चे बहुत दूर रहते है। यहां पर यह विशेषता है मुस्लिम बच्चे भी राष्ट्रीय गान में भारत माता की जय बढ़-चढ़कर बोलते है व एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते है। प्रधानाध्यापक के द्वारा होली के मौके पर रसोइयों को साड़ी भी वितरित की गई। इस पर पूरे स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की। होली के गीतों मे विद्यालय के अन्य सदस्य रमेश सागर, दीपा गुप्ता, गीता यादव, मीनू रस्तोगी गौरव गंगवार, अनिल कुमार शर्मा, रुचि, रिंपल, आकांक्षा रावत, नीलम, कृष्णा मोहन सिंह, इंचार्ज अध्यापक संदीप गुप्ता, राखी चतुर्वेदी, कुमारी सुनंदा, लोकेश कुमार शंखधार, रचना सक्सेना, जिलाध्यक्ष कपिल यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सक्रिय प्रतिभाग किया। होली को देखते हुए बाजार मे रोजाना खरीदारी को लोगों की भीड़ पहुंच रही है। लोग रंग, गुलाल व पिचकारियों की दुकानों पर खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। इस बार बाजार में उतारी गई कई प्रकार की टोपियां, मास्क भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वही बच्चों के लिए भी एक से बढ़कर एक पिचकारी बाजारों में उतारी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *