Breaking News

महुआ नगर अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्षया कौशल्या देवी ने पुनः जमाया कब्जा

बिहार – वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल कार्यालय में हुई चुनाव में दोबाराकौशल्या देवी बनी अध्यक्ष,16 में से 10 पार्षदों ने श्रीमती देवी पर कार्य मे शिथिलता बरते जाने के साथ क्षेत्र के विकास न होने का आरोप, अविश्वास लगाया था।मालूम हो कि एससी महिला का सीट आरक्षित होने तथा उक्त पद से एक ही महिला निर्वाचित होने के कारण श्रीमती देवी के विरोध में दूसरा नामांकन ही नही दिया ,उधर 10 पार्षदों ने चुनावी प्रक्रिया का बहिष्कार किया है ।
कृष्ण कुमार भार्गव ,समाजिक कार्यकर्ता ने महुआ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित अध्यक्ष कौशल्या देवी को जीत पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
उन्हों ने कहा कि महुआ नगर पंचायत के इस चुनाव ने यह साबित किया कि दलालतंत्र ने पूरी सक्रियता के साथ अपनी दलाली चमकाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नियमों को ताक पर रखकर अस्थिर करने का प्रयास किया , ताकि कुछ दलाल लोग अपनी दुकान निर्बाध तरीक़े से चला सके। मुझे खुशी हुई कि इस चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई है। कुछ लोग जो खुद को महुआ का कर्णधार बताते हैं उनकी गंदी राजनीति ने महुआ के विकास को काफी पीछे धकेल दिया है जिसका एकमात्र उद्देश्य निजी स्वार्थों की पूर्ति मात्र है। मेरी समझ से कौशल्या देवी की यह जीत वैसे स्वार्थी तत्त्वों के मुँह पर तमाचा है।मैं कामना करता हूँ कि लोगों को सद्बुद्धि आए व सभी लोग आपसी कटुता व द्वेष को मिटाकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ महुआ के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित होकर विकास का मार्ग प्रसस्त करें। इन मौके पर पार्षद अनिल गुप्ता, अरुण सिंह, तौकीर सैफी आदि शामिल थे।

-नसीम रब्बानी ,पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *