महिला विरोधी बनकर काम कर रही है भाजपा सरकार- बंदना यादव

बरेली। शहर के मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंदना यादव ने जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताया। भाजपा शासन मे महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। महिलाएं सुरक्षित नही है। वही समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्टी की ओर से प्रदेश के जिलों मे दौरे कर रही है। बैठक में बंदना यादव ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार महिला विरोधी मानसिकता के तहत कार्य कर रही है। आधी आबादी को अनदेखा कर रही है। उत्तर प्रदेश मे महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे है। सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना इरफान उल हक कादरी का पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा असलम, महानगर अध्यक्ष सनी मिर्जा ने स्वागत किया। इरफान उल हक कादरी ने बताया कि 2022 मे पूर्ण बहुमत की अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए सभी जाति धर्म के लोग एकजुट होकर काम करे। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ संप्रदायिकता की राजनीति करती है। इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, साधना मिश्रा, सुनीता यादव, नीरज तिवारी, भारती चौहान, रेहाना बी, रीना खान, शमयूंन, जैनब फातिमा, कमलेश रत्नाकर, सीमा श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, सरिता गंगवार, नाजमा परवीन, सोनम श्रीवास्तव, सरिता, निक्की, विशाखा, रोली, शब्बो खान, आरफा खान, सीमा वर्मा, नूरजहां, आशा वर्मा आदि महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *