स्कूली बच्चों को मिला वाटर कूलर, बालिकाओं एवं महिलाओं सिखाए आत्मरक्षा के गुर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के मॉडल प्राइमरी स्कूल अग्रास प्रथम को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर की पूर्व प्रवक्ता एवं समाजसेवी रूबी सक्सेना ने बच्चों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्टील का वाटर कूलर व लैपटॉप सहित प्रिंटर भी भेंट किया है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने से उन्हें शांति मिलती है। इसके अलावा बीईओ बबिता सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति प्रोग्राम के तहत बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। बुधवार को न्याय पंचायत अगरास के कोऑर्डिनेटर विकास जैन एवं रेशु अग्रवाल ने छात्रों को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102 और 108 के बारे में बताया और पंपलेट बांटकर कानूनी अधिकारों से रूबरू कराया। सहायक अध्यापक सविता आर्या ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन के खिलाफ किस तरह महिलाएं सशक्त हो रही है के बारे में बताया।रजनी गंगवार ने दहेज प्रथा के खिलाफ की जा रही मुहिम के तहत एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। राजीव सक्सेना ने बालिकाओं की सुरक्षा एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के विषय में विस्तार से बताया। विद्यालय की मीना मंच की सक्रिय छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सीमा गंगवार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हिमांशु छावड़ा ने विद्यालय के लिए उपलब्ध कराए गए अनमोल उपहार केलिए रूबी सक्सेना का आभार प्रकट किया गया तथा उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा वर्कर, गांव की महिलाये एवं बालिकाये उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।