महिलाएं स्‍वयं बनें आत्मनिर्भर – सहायक विकास अधिकारी

आंवला, बरेली। श्री माता वैष्णो देवी स्वंय सहायता समूह के द्वारा आंवला क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मे खाद्यान वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी छत्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार का महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अच्छा प्रयास है। महिलाएं स्‍वयं आत्‍मनिर्भर बनें सरकार की यही मंशा है।गांव की महिलाओं को स्वंय सहायता समूह के माध्यम आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उत्तर प्रदेश सरकार की सभी सुविधाएं का लाभ उन तक पहुंचाया जायेगा। समूह द्वारा किए गए कार्यों एवं समूह से जुड़े महिलाओं की भी सराहना की। ब्लॉक के अन्य समूहों के लिए भी श्री माता वैष्णो देवी स्वंय सहायता समूह के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मझगवां ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमपाल, समूह अध्यक्ष पिंकी देवी, सरिता सिंह, गुड्डू देवी, लीलाधर,लिखेन्दर सिंह, रामवीर, ओमकार सिंह, रनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।