Breaking News

महान विचारक, महान वक्ता और एक भावुक देशभक्त थे स्वामी विवेकानंद- मेयर

बरेली। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि विवेकानंद महान विचारक, महान वक्ता और एक भावुक देशभक्त थे। स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी दुनिया को हिंदू धर्म के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विश्व के कल्याण के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। वह एक आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था आप चाहें तो नास्तिक बन जाइए, लेकिन किसी भी चीज पर निर्विवाद रूप से विश्वास न करे। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना व गुलशन आनंद ने कहा कि विवेकानंद की शिक्षाएं ज्यादातर रामकृष्ण परमहंस की दिव्य अभिव्यक्तियों की आध्यात्मिक शिक्षाओं और अद्वैत वेदांत दर्शन के उनके व्यक्तिगत आंतरिककरण पर आधारित थीं। विचार गोष्ठी में मनोज थपलियाल, उमेश कठेरिया, डॉ. तृप्ति गुप्ता, प्रत्तेश पांडेय, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, देवेंद्र जोशी, रेखा श्रीवास्तव, बंटी ठाकुर, सूर्यकांत मौर्य, योगेंद्र शर्मा, अमन सक्सैना, योगेश कुमार समेत सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *