महात्मा गांधी के विचारों को लेकर भाजपा नये भारत के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है-डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय

वाराणसी/सेवापुरी़- महात्मा गांधी हमारे आदर्श रहे उनके विचार सदैव गरीबों के हित में रहे। उन्होंने कहा था कि हम जनता के धन के संरक्षक हैं ,अर्थ का अभाव ठीक नहीं लेकिन अर्थ का प्रभाव भी ठीक नहीं होता है। कांग्रेस ने गांधी के टाइटिल को चुराकर अपनाया लेकिन उनके सिध्धान्तो को नही अपनाया।आज भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में गरीबो के हित में काम जमीन पर दिखती है और महापुरुषों का सम्मान कर उनके आदर्शो को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है ।इस गांधी पदयात्रा का उद्देश्य जनजागरण से जुड़ा हुआ है। कौशल विकास के जरिये मैं पूर्वांचल की धरती पर कौशल की योजनाओं से लोगो का मान- सम्मान बढ़ाने का कार्य करूँगा। उक्त बाते पंचशिवाला रामेश्वर चौराहे से पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मंच से कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान को लेकर ग्राम प्रधान कैलाश यादव को विशेष प्रकार का झोला सौपा और कार्यकर्ताओ में वितरित किया। और पदयात्रा का पैदल चलकर शुभारम्भ किया।भारतीय जनता पार्टी अजगरा विधानसभा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 जन्म जयन्ती वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे पदयात्रा कार्यक्रम को लोकसभा चन्दौली के संयोजक अनिल सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर उनके बताये रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र मजबूत बन रहा हैं। केन्द्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन,सिंगल युज प्लास्टिक का बहिष्कार महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर ही चलायी जा रहीं हैं। प्रमुख रूप से अखण्ड प्रताप
सिंह,चन्द्रशेखर सिंह, डॉ0 अशोक पटेल ब्लाक प्रमुख हरहुआ,गौतम सिंह,विनय सिंह हिटलर, कपिल नारायणपाण्डेय,श्यामनारायण सिंह,पंकज तिवारी, कैलाश सिंह अकेला,अजय मिश्र,धनंजय सरोज, रौनक जायसवाल, बहादुर यादव,कैलाश राय सहित कई भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पदयात्रा पंचशिवाला रामेश्वर से पैदल चक्का मधुवन यादव के आवास पर पहुंचा जहाँ कार्यकर्ताओ के साथ साथ मुसहर परिवार के दर्जनों परिवार के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। वहाँ से पूर्व सूबेदार मेजर गुलाब तिवारी के आनन्द कानन वाटिका में नवग्रह पौधरोपण किया जहाँ नन्हे -मुन्ने बच्चों ने माननीय मंत्री जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पदयात्रा औसानपुर, गोकुलपुर बेरवा,रामे़सवर चौराहे से बाजार व् कोइराजपुर मोड़ तक नारे जयकारे के साथ पहुंची।पुरे रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।