बरेली। सरकारी तंत्र मे भ्रष्टाचार के बढ़ने के साथ महंगाई और बिजली कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम शिवाकांत द्विवेदी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। समाजवादी पार्टी के जिला संगठन, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ग्यारह बजे नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर कई समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट के गेट पर सुरक्षा कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हो गई। कलक्ट्रेट का गेट बंद करने पर सपाइयों ने नाराजगी जताई। जिला संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कटौती से किसानों को हो रहे नुकसान के बारे में डीएम को जानकारी दी। सपाइयों ने तहसील में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने का मामला भी डीएम के सामने उठाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप जिला महासचिव योगेश यादव, भुवनेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
