मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी जेल गेट से मय हथकड़ी व रस्सी के साथ हुआ फरार

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर जेल गेट से मय हथकड़ी व रस्सी के साथ फरार हो गया।मामले में लापरवाही बरतने वाले सिपाहियों,होमगार्ड व फरार आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी निवासी राजीव यादव की मोटरसाइकिल मंगलवार की सुबह उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। चोर की यह वारदात और चोर वहीं पास में स्थित एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। चोर की पहचान अंटा चमकनी निवासी प्रियांशु वाजपेयी के रूप में हुई । मोटरसाइकिल स्वामी राजीव ने चोर की तलाश शुरू की और डॉक्टर वाई के सिंह के अस्पताल के पास से चोर को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद चोर को पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं बुधवार की पुलिस कानून कार्यवाही की और सिपाही अंकित कुमार व होमगार्ड रामरक्षपाल के साथ मोटरसाइकिल चोर को कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।सिपाही अंकित कुमार व होमगार्ड रामरक्षपाल आरोपी को जिला कारागार दाखिल करने के लिये ले रहा थे। इस दौरान करीब साढ़े चार जेल गेट के पास से आरोपी प्रियांशू पुलिस कर्मियों की चकमा देकर मय हथकडी व रस्सा के साथ पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को काफी तलाश किया लेकिन आरोपी का कुछ पता नही चल सका।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *