मध्यप्रदेश में बारिश की दशा

मध्यप्रदेश, आगर मालवा- मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत अच्छी हुई है। राज्य के 51 जिलों में से सात में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई।
राज्य के 22 जिलों में सामान्य बारिश हुई। इस तरह लगभग आधे राज्य को मानसूनी बारिश ने राहत दी।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस वर्ष एक जून से 11 जुलाई तक सात जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 22 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 20 और अल्प वर्षा वाले दो जिले हैं। अभी तक सर्वाधिक वर्षा छिंदवाड़ा जिले में 306़ 2 मिलीमीटर और सबसे कम कटनी में 53़ 1 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

राजेश परमार , आगर मालवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।