मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को भाजपा कैंप कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और विधानसभा प्रभारी सत्यपाल सिंह कोरी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से 2024 के लोकसभा चुनाव मे जीत मिली। इसी उत्साह के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को पार्टी की ताकत बताया। वहीं जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों के वोट बनवाने का आह्वान किया। बैठक में संजय चौहान, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, राजकुमार शर्मा, राम गुप्ता, ओमेंद्र चौहान, गौरव मिश्रा, जयवीर सिंह, अनुरोध सिंह, मुनीष शर्मा, तेजपाल गंगवार, केपी राना और मीना गंगवार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *