मजाक पड़ा भारी, चली गई आँखों की रोशनी

आगरा: कहते हैं मजाक भी सोच समझ कर करना चाहिए। आगरा के सिंकदराराऊ में सो रहे युवक से मजाक करना इतना भारी पड़ गया कि उसकी आँखों की रोशनी ही चली गई। जीजा के जीजा ने रात में सो रहे एक रिश्तेदार को जगाने के लिए मजाक में उसके ऊपर पानी समझ तेजाब डाल दिया। तेजाब पड़ते ही रिश्तेदार जोर-जोर से चीखने लगा। इस दौरान घर के सभी लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जीजा प्रेमपाल अपने साले ज्ञान सिंह के यहां आया हुआ था और तभी ज्ञान सिंह का साला सोवी भारती भी आया। जब सोवी भारती देर रात सो रहा था, तभी प्रेमपाल ने सो रहे सोवी भारती को जगाने के लिए पास में रखी एक बोतल में तेजाब को पानी समझ उसके चेहरे पर डाल दिया जिससे वह चीखने लगा। सभी उसको अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। अभी सोवी को दिखाई नहीं दे रहा है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित सोवी भारती अपने जीजा ज्ञान सिंह के यहां किसी काम की वजह से आया हुआ था और रात को सो रहा था तभी ज्ञान सिंह का जीजा प्रेमपाल भी अपनी ससुराल आ गया। वो मजाक में सोवी भारती को जगाने बगल में रखी बोतल से पानी डालकर जगाने लगा। तभी सोवी उठकर चीखने लगा, तब पता चला कि बोतल में पानी नहीं तेजाब रखा था। सोवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अभी उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस हिरासत में आरोपी प्रेमपाल ने बताया कि उसे जानकारी नहीं थी बोतल में तेजाब रखा है। उसने कहा कि मुझे लगा कि बोतल में शौच के लिए पानी रखा है। इसलिए उसे सोवी भारती को जगाने के लिए उसके ऊपर डाल दिया। जिसके चलते अनजाने में यह हादसा हो गया। अभी तक पुलिस के पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।
योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।