मंत्री ने डीएम को पत्र लिखकर डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए शहर में फॉगिंग कराये जाने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए मुजफ्फरनगर शहर में फॉगिंग कराये जाने के निर्देश दिये।
प्रदेश में डेंगू, मलेरिया के केस लगातार बढते जा रहे हैं जिनकी रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, दवाईयों का छिडकाव, फॉगिंग आदि कराये जाने तथा वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशत किया है। जनपद मुजफ्फरनगर में भी डेंगू व मलेरिया के कमोबेश मामले सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने शहर तथा शहर से लगी बस्तियों में फॉगिंग तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर नाराजगी जताई है।
कपिल देव ने जिलाधिकारी को डेंगू, मलेरिया बुखार की रोकथाम के लिए नगर की सभी कॉलोनियों तथा शहर से सटी हुई सभी बस्तियों में निरंतर फॉगिंग, दवाईयों का छिडकाव, स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने बताया कि नगर में पूर्व की भांति विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुदृढ करने तथा फॉगिंग आदि को लेकर सख्त निर्देश दिये गए हैं।

– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *