तीन गांवों में तीन माह से छाया अंधेरा, बिजलीघर पर धरने पर बैठे ग्रामीण

बहेड़ी, बरेली। तीन गांवों में तीन माह से अंधेरा छाया हुआ है। गर्मी में ग्रामीणों का बुरा हाल हो गया। बार बार शिकायत के बावजूद जब बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बिजली घर पर धरने पर आकर बैठ गए। उन्होंने नया ट्रांसफार्मर रखने की मांग दोहराई। तहसीलदार के आश्वासन पर सात का समय देने के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत नौली के गांव नौली,पिपरिया गणेश और पटपरागंज में बीते तीन महीने से बिजली नहीं आ रही है। बार बार शिकायत करने के बाद जब उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो ग्रामीण आसे राम गंगवार की अगुवाई में बिजली घर आकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि उनकी ग्राम पंचायत में बीते दस माह से बिजली की समस्या बनी हुई है और तीन माह से तीन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया था इसके बावजूद दस माह से नया ट्रांसफार्मर नही लगाया गया। धरने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार भानू प्रताप मौके पर पहुंच गए उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर और 11 हजार की लाइन लगवा दी जाएगी। जबकि ग्रामीणों ने धरना यह कहकर खत्म कर दिया अगर एक सप्ताह तक बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर धरना देंगे। धरना देने वालों में गौरव कुमार,धर्मेंद्र नाथ,विपिन कुमार,संजीव कश्यप,रामेंद्र कश्यप,विपिन कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *