मंडल प्रभारी सरदार सतनाम सिंह का किया कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी-रामपुर से चलकर बरेली में एक सभा को संबोधित करने जा रहे अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर व बरेली मंडल प्रभारी सरदार सतनाम सिंह ने क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर वसीम अहमद सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के साथ क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सरदार सतनाम सिंह ने बबै करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को 2019 में होने वाले लोकसभा के लिए लोगों को जागरूक कैसे किया जाए इस को लेकर कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए और कहा कि हम पूरे प्रदेश में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष लालमणि गुप्ता पंकज शर्मा जिला सचिव डॉ मुदित प्रताप सिंह अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष इश्तियाक खान,पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार,मोहम्मद शानू,अनीस फारुकी,कमल गुप्ता,डॉक्टर मुन्ने अंसारी,तस्लीम खान,राजकुमार,रविंद्र सिंह चौहान,वीरपाल सिंह,फरहत अली,राजेंद्र सागर के साथ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
– बरेली से सौरभ पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।