भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव डडिया सितवराय में करीब दो हजार रुपये के बकाया विजली बिल की वसूली को लेकर विजली विभाग की टीम और कोटेदार पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान कोटेदार की बेटी भी अपने पिता के साथ विवाद में शामिल हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पक्कामुक्की और मारपीट होती रही। घटना का वीडियो किसी व्यकिा ने वनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को बिजली विभाग के लाइनमैन मुख्तियार सिंह और प्रशांत गांव पहुंचे थे। बताया कि टीम बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए कोटेदार राजपाल के घर गई थी। कर्मचारियों ने बकाया बिल जमा करने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर राजपाल उग्र हो गया और कर्मचारियों से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान कोटेदार की बेटी भी मौके पर पहुंच गई और बिजली विभाग के कर्मचारियों से धक्कामुक्की करने लगी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से धक्कामुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी वहां से बाहर निकल गए। इसके बाद बकाया बिल जमा नहीं होने पर लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर कोटेदार के घर को जा रही विजली की केवल काटकर अलग कर दी। मामले में दोनों पक्षों ने थाना भुता में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जूनियर इंजीनियर अफजल कुआंडांडा ने पुलिस को दी तहरीर में सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीम बकाया विजली बिल को वसूली के लिए गई थी, जहां कोटेदार पक्ष ने कर्मचारियों के साथ विवाद और मारपीट की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। वही मीरगंज क्षेत्र मे विजली समस्या को लेकर विधायक डा. डीसी वर्मा ने सोमवार को मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने क्षतिग्रस्त सभी बिजली लाइनों को दुरुस्त कराने तथा अधिकारियों के सीयूजी नंबर हर स्थिति में चालू रखने की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
