भाषा संगम में कन्या विद्यालय की बालिकाओं ने सीखी गुजराती

राजस्थान/सादड़ी- स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के भाषा संगम के तहत प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में गुजराती भाषा सीखी।
बालिकाओं को मनीषा ओझा , सुशीला सोनी, सरस्वती पालीवाल, सीमा माधव, पृथा, यशोदा व संतोष के निर्देशन में गुजराती भाषा के शब्दों व वाक्यों के उच्चारण का अभ्यास करवाया गया। सुशीला सोनी व मनीषा ओझा ने गुजराती में संवाद का डेमो दिया व बालिकाओं से भी गुजराती में संवाद किया जिससे गुजराती वाक्य बालिकाओं की जुबान पर चढ़ गए। बालिकाएं दिन भर उन्हें गुनगुनाती रही व परस्पर बोलती रही। भाषा संगम में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने बालिकाओं को गुजरात के गौरवशाली इतिहास , भाषा, साहित्य,कला, संस्कृति की भी जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा समस्त विद्यालयों में इन दिनों भाषा संगम आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित 22भाषाओ में से एक भाषा सिखाईं जाती है । अभी तक विद्यालय में कश्मीरी कोंकणी मैथिली मराठी नेपाली संस्कृत पंजाबी समेत कई भाषाएं सिखाईं गई है।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।