भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल का सम्मान समारोह रविवार को अग्रसेन महिला महाविद्यालय में निवर्तमान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा “गुड्डू” जी मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री जूही श्रीवास्तव ने किया।
कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल को माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा “गुड्डू” ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने नगर मंडल की जिम्मेदारी शैलेंद्र अग्रवाल को देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। शैलेन्द्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष बनने से पहले नगर के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहें थे। निवर्तमान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने नगर को मजबूत करने का जो कार्य शुरू किया था उसे नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल को पूरा करना है। भाजपा पद नहीं जिम्मेदारी सौंपती है जिसे भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। निवर्तमान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल को नये दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शैलेंद्र अग्रवाल ने नगर उपाध्यक्ष के रुप में अपना दायित्व निभाते हुए नगर को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज उनके कन्धो पर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है मैं पूरे विश्वास से यह कह सकता हूं कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में नगर और मजबूत होगा।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मुझे नगर की जिम्मेदारी सौंपी है। मेरा सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि अपने आप को नगर अध्यक्ष समझ कर मेरे साथ नगर मंडल को और मजबूत करने का कार्य करें । मैं सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा और सभी को साथ लेकर चलुंगा।
इस अवसर पर डा0 श्याम नारायण सिंह, श्रीकृष्ण पाल, माला द्विवेदी, प्रेम नारायण पाण्डेय, हरेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, अरविंद राय ,प्रेम प्रकाश राय, आशुतोष मिश्रा, विनोद अग्रवाल, संत प्रसाद अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद अस्थान, राजेश मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, सुरेश शर्मा, नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, दिवाकर सिंह, संचिता बनर्जी, विभा बरनवाल,अल्का सिंह, मधुबाला अस्थाना, ब्रजेश यादव, पंकज सिंह कौशिक, हरिवंश मिश्रा, सुनील मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, मयंक गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी,आलोक सिंह, विनीत सिंह , अमन गर्ग, मोनू विश्वकर्मा,मिथिलेश चौरसिया, संतोष सिल्पकार, बूथ अध्यक्ष , कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।