आजमगढ़ – भारतीय जनता पार्टी आजमगढ मंडल की सेक्टर बैठक शनिवार को करतारपुर स्थित शाकुन्तलम लान में हुई। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जनतक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई गयी।
मुख्य अतिथि नन्द किशोर यादव ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हम दुनिया की सबसे बड़े दल के कार्यकर्ता हैं। हमारे पास दुनिया का सबसे ईमानदार, कर्मठ और प्रभावशाली नेतृत्व है। दलालों और बिचौलियों के सहयोग से चलने वाली कांग्रेस ने देश पर पांच दशक से ज्यादा शासन किया उन्होंने गरीबों के साथ धोखा किया। गरीबों के नाम पर योजनाएं बनाकर 85 प्रतिशत पैसा कांग्रेस के बिचौलिए खा जाते थे। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरणा लेकर गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार में पहली बार जन-धन योजना के तहत 33 करोड गरीबों के खाते बैंकों में खुलवाए और उनको 12 रुपया सालाना पर दो लाख का दुर्घटना बीमा दिया। साढ़े छः करोड़ गरीब परिवारों को उज्वला गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया। दस करोड़ परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए का सालाना स्वास्थ बीमा दिया। करोड़ों परिवारों को आवास दिया । डा0 लोहिया ने कहा था कि यदि कांग्रेस भारत को खुले में शौच से मुक्त करा दे तो मैं कांग्रेस का विरोध करना छोड़ दुंगा, लोहिया के चेलों ने राज तो किया लेकिन ये काम नहीं किया। हमारी सरकार ने गरीबों को शौचालय निर्माण के लिए सहयोग राशि दिया। हमारी सरकार ने सभी जाति सभी वर्गों सभी धर्मों के लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के योजनाए बनाकर सबको उसका लाभ पहुंचाने का काम किया है। वन रैंक वन पेंशन की सैनिकों की दसकों पूरानी मांग को पूरा किया। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया तो गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक विकास कार्यों से विरोधी पार्टी के लोग डरे हुए हैं। जिनके कभी विचार नहीं मिलते थे। वे गठबंधन कर रहें हैं। ये गठबंधन नहीं डर बन्धन हैं। अकेले चुनाव में जाने की हिम्मत कोई विरोधी पार्टी नहीं जुटा पा रही है। सरकार बनाने का काम जनता करती है। हमारी सरकार ने जनता के लिए कार्य किया है और जनता को सरकार की उपलब्धियों को बताकर वोट देने के लिए प्रेरित करने का कार्य हमारे सेक्टर और बूथ के निस्वर्थभाव से कार्य करने वाले आप कार्यकर्ता करते हैं। क्षेत्रिय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।हमारा कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का बड़े से बड़ा पद अपने कार्यों के आधार पर प्राप्त कर सकता है लेकिन परिवार वालीं पार्टी और जाति वाली पार्टी में ऐसा सम्भव नहीं है बड़ा पद परिवार के लिए ही सुरक्षित है। हमने बूथों को मजबूत किया है। हर बूथ पर हमारे 21 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम है ।आगामी 2 मार्च तक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे। 8 फरवरी को महाराजगंज में बूथ सम्मेलन होना है। 26 फरवरी को कमल ज्योती संकल्प अभियान ,2 मार्च को पूरे देश में विधानसभा स्तर पर बाईक रैली होनी है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री व आजमगढ़ प्रभारी त्रयंबक और क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रिय महामंत्री देवेन्द्र यादव ने दी प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष बलिया विनोद दूबे, जिलाध्यक्ष मऊ दुर्ग विजय राय, विनोद पांडेय, सांसद नीलम सोनकर, सांसद बलिया भरत सिंह , सांसद हरि नरायन राजभर, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सहजानंद राय, अजय सिंह गौतम, विनोद राय, नरेन्द्र सिंह, घनश्याम पटेल, डा श्याम नारायण सिंह, श्रीराम सोनकर, फागू चौहान, रामपाल सिंह, पंकज कौशिक, ध्रुव सिंह ,हरीश तिवारी, जगत नारायण गौड़, ऋषिकांत राय , विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, विवेक सिंह, सतेन्द्र राय, पंकज सिंह, के साथ तीनों जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़