भाजपा विधायक से बिहारीगढ़ के व्यापारियों ने की सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने की मांग

बिहारीगढ़ – पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल (रजिस्टर्ड) इकाई बिहारीगढ़ से जुड़े व्यापारियो ने उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेश राठौऱ से भेंटवार्ता कर सहारनपुर जनपद को उत्तराखंड में मिलाए जाने की पुरजोर मांग की।
भाजपा विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर देहरादून से बुग्गावाला क्षेत्र के भ्रमण पर जाने से पहले कस्बा बिहारीगढ़ स्थित कपड़ा व्यापारी अनवेश काम्बोज के प्रतिष्ठान पर रूके, भाजपा विधायक के बिहारीगढ़ पहुंचने की सूचना मिलते ही कस्बे के व्यापारियों ने इकट्ठा होकर मांग रखी कि जनपद सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाया जाए क्योंकि छुटमलपुर, बिहारीगढ़, गागलहेडी, नागल, देवबंद, आदि सभी कस्बे उत्तराखंड की सीमा से सटे हुए हैं। यहां के व्यापारी उत्तराखंड के ग्राहकों पर निर्भर हैं उत्तराखंड के गांवों का आना जाना और खरीददारी भी यही से होती है। भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सहारनपुर का उत्तराखंड में मिलाया जाना आज की जरूरत है।
विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि मैं व्यापारियों की भावनाओं को समझ सकता हूं लेकिन इसका फैसला पार्टी हाईकमान ही ले सकते हैं अगर इस बारे में कभी चर्चा होगी तो मैं जरूर समर्थन करूंगा। भाजपा विधायक राठौर ने बताया कि हरिद्वार से घाड क्षेत्र के बुग्गावाला इलाके में निकाली जा रही नहर के लिए 560 करोड रुपए का बजट स्वीकृत हो गया है इस परियोजना से ज्वालापुर विधानसभा ही नहीं मंगलौर तक के किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई का बड़ा फायदा होगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से बिहारीगढ़ व्यापार मण्डल अध्यक्ष अशोक राठौर, महामंत्री राजकुमार बत्रा, अरविंद काम्बोज, विनोद राठौर, अनिल कुमार सहगल, पदम सिंह, अन्वेश काम्बोज, डॉ बलमत सिंह पुंडीर, नमन खुराना, लवली आहूजा, ओमप्रकाश रविदासी, अश्वनी काम्बोज, प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान तेलपुरा संजय सैनी एडवोकेट, प्रधान खेडी शिकोहपुर वीरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह काम्बोज, आदि कई अन्य व्यापारी भी मौजूद थे ।
रिपोर्ट -फिरोज अहमद रूङकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।