भाजपा विधायकों एंव पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत

मेरठ /मुज़फ्फरनगर – मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जन जागरण रैली में पहुंचकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री विजय कश्यप , विधायक प्रमोद उंटवाल आदि ने मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

20 दिसम्बर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जनपद मेरठ में भी हिंसा और उपद्रव की घटनाएँ हुई थी जिनके मद्देनजर बुधवार को सीएए के समर्थन को लेकर जन जागरण रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए और उनके आगमन पर प्रदेश सरकार में मंत्री और मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया।जनपद मेरठ के शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि लोगों में सीएए पर फैले भ्रम को दूर करने की जरूरत है।

यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए,
इसलिए किसी भी धर्म, समुदाय या वर्ग को इस पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है कि इससे अल्पसंख्यक वर्ग की नागरिकता चली जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है और देश को तोडने का काम किया जा रहा है।
इसी मुद्दे पर हमारी पार्टी प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है।मंत्री कपिल देव ने बताया कि नागरिकता कानून के समर्थन में हुई इस रैली में उनकी विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं और साथ ही जनपद बिजनौर से भी भारी जनसमूह ने हिस्सा लिया है।

विदित रहें कपिल देव अग्रवाल जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री है और मु0 नगर से सदर विधायक भी।तो वहीं दूसरी तरफ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनजागरण रैली को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों को जागरूक किया ।

रक्षा मंत्री ने कहा–देर से ज़रूर आया हूँ, लेकिन दुरुस्त आया हूँ।मेरठ की धरती की अहमियत को भाजपा समझती है। 2014 और 2019 का चुनावी आगाज़ मेरठ से किया, क्रांतिकारियों की धरती से ही हुआ था भाजपा की जीत का आगाज़।

भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र मैने ही तैयार किया, 7 महीने में घोषणा पत्र के ज़्यादातर वादों को पूरा किया।

पीएम मोदी और भाजपा जो कहेगी वो करके दिखाएगी, फिर कोई भी कीमत क्यों ना चुकानी पड़ी,
भाजपा डराकर नही बल्कि जनता के दिलो को जीतकर राजनीति करती है।बकाया गन्ना भुगतान पर कहा,कि किसानों के पसीने की मेहनत को बेकार नही जाने देंगे, एक एक पैसे का भुगतान होगा।

आयुष्मान योजना का ज़िक्र करते हुए कहा जो वचन दिया है वो पूरा करेंगे, 2022 तक हर गरीब को रहने के लिए मिलेगा मकान, हर व्यक्ति को मिलेगी छत।2024 के आखिर तक हर घर मे नल से पहुचेगा जल, धारा-370 को हटाने के संकल्प को किया पूरा, चुटकियों में हटा दी धारा–370 ।।

नागरिकता के कानून को लाने का संकल्प लिया था, गृह मंत्री रहते हुए 2014 में सरकार के कार्यकाल में बनाया था, राज्यसभा में बहुमत ना होने की वजह से नही हो पाया था पारित, 2019 में लोकसभा और राज्यसभा में पारित किया।

पीएम मोदी धर्म और जाति के आधार पर नही सोचते, वो इंसान और इंसानियत के आधार पर सोचते है
पाकिस्तान के अल्पसंख्यको के हितों की रक्षा के लिए बनाया कानून, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा किया, उन्होंने कहा था उत्पीड़ित अल्पसंख्यको को भारत की नागरिकता मिले।

2003 मनमोहन सिंह ने भी राज्यसभा में कहा था, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यको को नागरिकता मिलनी चाहिए तो भाजपा ने कानून लाकर कौन सा अपराध किया।

देश के टुकड़े टुकड़े करने के नारे लग रहे है, बलिदानियों का ये देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व मे आगे बढ़ रहा है, हम दुनिया को आर्य बनान चाहते है! राजनाथ सिंह।

एनपीआर को भाजपा नही कांग्रेस लाई, भारत के मुसलमानों को कोई मां का लाल छू नही पायेगा, भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है, हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नही करते।

कांग्रेस देश की जनता को कर रही है गुमराह, एनपीआर में जानकारी के लिए कोई दबाव नही होगा, आप जो बताएंगे वो सरकारी कर्मचारी लिख लेगा।

एनआरसी पर अभी तक नही कोई चर्चा, विपक्ष फैला रहा है भ्रम, एनपीआर और एनआरसी होगा तो जनता को कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ।

विपक्ष की साजिश को समझना होगा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश नही है धर्मनिरपेक्ष देश,

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से की अपील,
किसी के बहकावे में ना आए, हिंसा का रास्ता ना करे अख्तियार, घर घर जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे मे दे जानकारी।

रैली को सफल बनाने के लिए मु0 नगर के थाना नई मंडी क्षेत्र से बस प्रभारी पंकज माहेश्वरी,सुनील शर्मा,विकास गुप्ता,कंवरपाल वर्मा ,अंकुर जैन के साथ कई कार्यकर्ता व्र पदाधिकारी भी रहे शामिल ।

– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।