भाजपा यूपी की 80 लोकसभा क्षेत्रों में बनाएगी प्रभारी: 74 सीटें और 50 प्रतिशत वोट का लक्ष्य

लखनऊ – भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए संगठन में तेजी से बदलाव हो रहा है। सभी जिलों में नए प्रभारी बनाये जाने के बाद पार्टी अब सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रभारियों की तैनाती के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है। इसके लिए संगठन से लेकर राज्यसभा, विधान परिषद और विधानसभा सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपने की योजना है।

भाजपा के लिए 2014 के चुनाव में दिल्ली में सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा सहयोगी बना। यहां 80 सीटों में 71 भाजपा और दो सीटें सहयोगी अपना दल को मिली थीं। पिछली चार और पांच जुलाई को काशी से लेकर ब्रज क्षेत्र तक चुनावी मुहिम शुरू कर गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के लिए 74 सीटें और हर बूथ पर 50 फीसद से ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी सेना सजा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों की शुरुआत हो गयी है।
– लखनऊ से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।