भाजपा में जानवरों व पेड़ पौधों की गणना हो सकती है लेकिन पिछड़ों की नहीं: राजपाल कश्यप

*2022 में सपा की बनेगी सरकार, अखिलेश यादव होंगे मुख्य मंत्री: राजपाल कश्यप

पिनाहट/आगरा- रविवार को बाह  के कस्बा जरार में समाजवादी पार्टी का अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन हुआ ।जिसमें बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।और हाथ उठाकर 2022 में सपा सरकार बनाने का आह्वाहन किया है।
         जानकारी के अनुसार बाह के कस्बा जरार स्थित सांवलिया गार्डन में समाजवादी पार्टी का अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप का कार्यक्रम का आयोजन कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याण सिंह राजपूत ने साफा माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जानवर और पेड़ पौधों की गणना हो सकती है लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग की गिनती नहीं हो सकती।पता है क्यों यदि पिछडे जाग गऐ तो आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो जायेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा  अन्य पिछडों की विरोधी पार्टी है। अन्य पिछड़ों का सबसे अधिक उत्पीड़न भाजपा सरकार में हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने बाह में किसी पिछडे को टिकट देने का काम नहीं किया है ।समाजवादी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बाह से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंशु रानी को टिकट देकर अन्य पिछड़ा वर्ग को जोड़ने का काम किया। और 2017 के विधान सभा में पूर्व सपा प्रत्याशी अंशुरानी निषाद को निषाद समाज को एक मत वोट देकर भाजपा व बसपा को अपनी ताकत का एहसास कराया। इसी तरह 2022 में निषाद समाज एकजुट होकर सपा को वोट करना होगा। जिससे प्रदेश में सपा की सरकार बने। और भाजपा के प्रत्याशी की जमानत जप्त हो। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कल्याण सिंह राजपूत ने कहा कि यदि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार ने मुझ पर भरोसा जताती है। और बाह से विधान सभा प्रत्याशी बनाती है तो मैं उस पर खरा उतरुँगा। और बाह की जनता का आशीर्वाद मिला तो बाह में विकास की गंगा बहा दूंगा। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न लोधी निषाद कश्यप समाज का हो रहा है।जिसका बदला लोधी निषाद कश्यप समाज विधानसभा चुनाव में सपा को वोट करके लेगा । इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा का खात्मा होगा।और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।कार्यक्रम का संचालन नंद किशोर कश्यप जिलाध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग ने किया।
      इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी अंशुरानी निषाद, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ,श्री कृष्ण वर्मा,रामसहाय यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, अवनींद्र यादव प्रदेश सचिव ,रामअवतार वर्मा जिला पंचायत सदस्य ,सुधीर दुबे, लाल सिंह लोधी,सुरेंद्र चौधरी जिलाध्यक्ष,लल्ला गुर्जर ,रविकांत मिश्रा ,दिनेश यादव, महेश गुप्ता ,उम्मेद यादव ,विनय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।