भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक राहुल सिंह के पिता को दिया 5 लाख का चेक

आजमगढ़- मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ गोलू को 9 जुलाई की रात को गाजीपुर जनपद के अनौनी बाजार मे उसके ही दो साथियों ने हत्या कर दिया था। मृतक मेहनाजपुर बाजार मे रेस्टोरेंट चलाता था और घर का इकलौता बेटा और अकेले कमाने वाला सदस्य था। मृतक 4 बहनो का इकलौता भाई था।बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और जिलाधिकारी शिवकान्त द्विवेदी द्वारा 5 लाख का चेक मृतक के पिता शिव शंकर सिंह को दिया और आश्वासन दिया कि गुनाहगार को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी।
यह सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से पैसा दिया गया। चेक प्रदान करते समय जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, पुर्व जिला पंचायत सद्स्य अशोक सिंह, उदय सिंह बब्बू, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, सोनू, राघ्वेंद्र सिंह, बलराज, प्रेम प्रकाश, डब्बू तथा गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।