भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 119 विकास कार्यो का शिलान्यास एवं 19 कार्यो का किया गया लोकार्पण

चंदौली- खबर चन्दौली से हैं जहाँ डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 119 विकास कार्यो का शिलान्यास एवं 19 कार्यो का लोकार्पण किया गया। 138 विकास कार्यो की कुल शिलान्यास एवं लोकार्पण की गयी। इस शिलान्यस एवं लोकार्पण की कुल लागत 2321.43 लाख रुपये है। सांसद जी द्वारा सड़क निर्माण, नलकूप स्थापना, नाली एवं सीसी, आॅगनवाड़ी केन्द्र, सम्पर्क मार्ग के कार्य के लिए शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही 5 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र भी वितरित किये। उपायुक्त स्वतः रोजगार योजना के तहत स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं में 1.22 करोड़ का चेक वितरण किये। सांसद जी ने पाॅच-पाॅच महिलाओं में बाल विकास विभाग की तरफ से चल रहे अन्न प्राशन गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया।
सांसद जी ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा एन.एच.-2 से जाफरपुर यादव बस्ती मार्ग सहित 75 मार्गो का शिलान्यास किया गया जिस पर जल्द कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा। वही सम्बोधित करते हुये कहा कि नगर पंचायत चन्दौली के विभाग द्वारा 27 कार्य का प्रस्ताव पास हो गया है इसकी कुल लागत 1 करोड़ 60 लाख रू स्वीकृत करा दिया गया है। साथ ही बताया कि नगर पंचायत पं0 दीनदयाल नगर के लिए 21 कार्य जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 17 लाख 69 हजार रूपया है। कहा कि जल्द ही इसका भी शिलान्यास व लोकापर्ण का कार्य कर जनपद के विकास में तेजी आयेगी।
सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय बुधवार को सकलडीहा में शुलभ इंटर नेशनल शुलभ शौचालय कुल लागत रू.13 लाख और बरठी में बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो की विस्तार से चर्चा किया। अंत में पाक समर्पित आतंकियों पर जमकर भड़ास निकाला।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि यह देश मोदी युग का देश है। आतंकियों को यह समझ लेना चाहिये कि वे कही भी छुपे रहेंगे। खोज कर तेरही हो जायेगी। जवानों की शहादत बेकार नही होगा। इसके पूर्व सकलडीहा, बबुरी, चंदौली, सैयदराजा, कमालपुर, वाराणसी के लमही सहित 6 सुलभ शौचालय का उद्धाटन किया। अंत में कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर 8 करोड़ की लागत से मंदिर सरोवर धर्मशाला कार्यालय बाउंड्री योगशाला कार्यो का शिलान्यास किया। इस मौके पर सुलभ इंटर नेशलन की निदेशक आभाए डॉ विश्वनाथ चौहान भाजपा विधायक साधना सिंह जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा,सूर्यमुनी तिवारी, अलिन सिंह पूनम चौहान, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।