भाजपा नेता ने नितिन गडकरी व राष्ट्रीय महासचिव से सड़क निर्माण की शिकायत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे पुराने हाईवे के निर्माण के लिए बुधवार को भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर पांच वर्षों से टूटी पड़ी सड़क निर्माण सहित अन्य क्षेत्र की समस्याओं की शिकायत की। शिकायत मे बताया गया कि बड़ा बाइपास बनने से पहले पुराना नेशनल हाईवे 24 फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के अंदर से होकर निकल रहा था। बड़ा बाइपास बना तो अंदर का करीब 2.1 किलोमीटर का मार्ग का पुरसाहाल लेने वाला कोई नहीं बचा। जबकि कस्बे का यह मार्ग शाही, शीशगढ़, शेरगढ़, बहेड़ी को जाने वाला मुख्य मार्ग है। धीरे-धीरे मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने इस मार्ग के सुधार और चौड़ीकरण के लिए बुधवार को दिल्ली में आवास पर जाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी वाले मार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को हस्तांतरित होना बताकर टालते रहे। वही एनएचएआइ अफसर पीडब्ल्यूडी का रोड बताते रहे। केंद्रीय नेताओं ने भाजपा नेता को कार्यवाही का भरोसा दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *