भाजपा नेता ने किये मास्क का वितरण

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न संकट में लोग प्रतिदिन गरीबों की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। क्षेत्र में कही न कहीं प्रत्येक दिन अनाज व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी गरीब, असहाय व दैनिक मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है। शुक्रवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने गरीबों के लिए मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। भाजपा नेता ने खुद मोहल्ले के गरीब व जरूरतमंदों को मास्क वितरण किए।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।