भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के सम्बन्ध में जन जागरण अभियान का किया गया शुभारंभ

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के सम्बन्ध में रविवार को जन जागरण अभियान का शुभारंभ नगर के शारदा तिराहे से किया गया और जनसंपर्क कर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक वितरित किया गया। आजमगढ़ सदर और लालगंज के पदाधिकारियों और कार्यकताओं की संयुक्त गोष्ठी का आयोजन एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह और आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया।मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 की सहायता से पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के वें लोग जो अमानवीय यातनाएं झेलने के बाद 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिए हैं उन लोगों को ही नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के माध्यम से नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक रूप से मुस्लिम देश हैं वहां धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़न नहीं होते। इसलिए उन्हें इस कानून में शामिल नहीं किया गया है।लेकिन कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल भ्रम फैलाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने भारत विभाजन की अपनी ऐतिहासिक गलती पर प्रायश्चित करने की बजाय इस कानून का विरोध करके यह एकबार फिर सिद्ध कर दिया की उसका गांधी जी के वचन,भावना और उनके दर्शन से अब कोई सम्बन्ध नहीं है , नेहरू- लियाकत समझौते के अंतर्गत जो भावना निहित रही है। उसी भावना का सम्मान नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 में किया गया है। यह भारत सरकार की धार्मिक कारणों से पीड़ित विस्थापितों को सुरक्षा देने की सुस्थापित नीति का अनुकरण है। लेकिन कांग्रेस और विरोधी दल के लोग मानवाधिकारों को कुचलने का काम कर रहे हैं। भारत का विभाजन धार्मिक आधार पर किया गया था। बंटवारे के समय पाकिस्तान में हिन्दुओं की संख्या 23 प्रतिशत थी जो घट कर 1.5 प्रतिशत रह गयी है पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू बौद्ध सिख पारसी ईसाई जैन कहा गये। कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों द्वारा देश की जनता को गुमराह करने का जो कार्य किया जा रहे है देश की जनता को उस भ्रम और झूठ से बचाने के लिए भाजपा द्वारा अपने विचार परिवार के साथ मिलकर जन-जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दल देश की जनता को गुमराह कर देश में अशांति और भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं । भारत के किसी भी नागरिक को डरने की आवश्यकता नहीं है।
गोष्ठी को पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालगंज नरेन्द्र सिंह, क्षेत्रिय महामंत्री सहजानंद राय, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, विनोद राय, रामाधीन सिंह, सहजानंद राय, ध्रुव सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा माधव कृष्ण त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धनश्याम पटेल श्रीकृष्ण पाल, कार्यक्रम के संयोजक प्रेम प्रकाश राय, शिवनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह गौतम,जय प्रकाश जायसवाल, रमाकांत मिश्रा, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रामपाल सिंह, अजय सिंह पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी और जिला उपाध्यक्ष , राधेश्याम सिंह गुड्डू, अरविंद राय, अरविंद जायसवाल, हरीश तिवारी , मंजू सरोज, हरि प्रकाश राय, हरिवंश मिश्रा, नन्हकूराम सरोज, संजय यादव, नागेन्द्र पटेल,मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।