आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

आजमगढ़- आज आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आजमगढ़ स्थित राष्ट्रीय संरक्षक प्रभु नारायण पांडेय उर्फ प्रेमी के आवास पर आहूत की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाए तथा जिला कार्यकारिणी के ऊपर नियंत्रण हेतु एक निगरानी समिति का भी गठन किया जाए। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया कि जिलाध्यक्ष का पद 3 वर्षों के लिए ही हो। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। यह निर्णय लिया गया कि एक जिलाध्यक्ष केवल दो कार्यकाल तक ही अपनी सेवा दे सकता है। तत्पश्चात वह जिलाध्यक्ष का पद नहीं ले सकता। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के लिए 11 लोगों को रखने की भी सहमति हुई। इसमें जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पद सृजित किए गए जिसमें अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलाकांत शुक्ला, महामंत्री मक़सूद अहमद, मीडिया प्रभारी अमित खरवार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय का मनोनयन किया गया। इसके साथ ही मेहनगर तहसील अध्यक्ष के लिए बृजभूषण रजक के नाम की घोषणा की गई। मेहनगर के संरक्षक का पद गोरख राजभर को दिया गया। लालगंज से दीपक सिंह को तहसील अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक संजय कुमार पांडे, जिला संरक्षक अबुल बशर आज़मी, मंडल संरक्षक रोशन लाल, तहसील अध्यक्ष सगड़ी ध्यान चंद यादव, तहसील अध्यक्ष मार्टीनगंज दुर्गेश मिश्र, नूरूलऐन फिरोजी, तनवीर आलम अध्यक्ष निजामाबाद, सर्वेश पांडेय, कुसुमलता पांडेय, सदाबृज राजभर, दुर्गेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।